Pages

5.56 mm INSAS RIFLE


INSAS Rifle

भारतीय सेना की पहली स्वदेशी असॉल्ट राइफल – इतिहास, परिचय, निर्माण और वर्गीकरण

नमस्ते दोस्तों,

INSAS (Indian Small Arms System) भारतीय हथियार उद्योग की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। यह भारत की पहली स्वदेशी असॉल्ट राइफल है जिसे पूरी तरह भारतीय इंजीनियरों ने डिजाइन किया और भारत में ही बनाया गया।

1. INSAS Rifle का परिचय (Introduction)

INSAS एक 5.56 × 45 mm NATO कैलिबर की गैस-ऑपरेटेड, सेलेक्टिव फायर असॉल्ट राइफल है। इसे Indian Small Arms System के नाम से जाना जाता है। यह राइफल सिर्फ एक हथियार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम थी। 1980 के दशक में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना को विदेशी राइफलों (जैसे AK-47, M16) पर निर्भरता कम करना था।

मुख्य विशेषताएँ:
  • कैलिबर: 5.56 × 45 mm NATO
  • एक्शन: Gas Operated, Rotating Bolt
  • फायर मोड: Semi-automatic और Burst (3 राउंड)
  • वजन: लगभग 4 किलो (खाली)
  • कारगर रेंज : 400 मीटर
  • मॅगझिन क्षमता : 20 या 30 राउंड
2. INSAS Rifle का इतिहास (History)

1982: भारतीय सेना ने नई राइफल की जरूरत महसूस की। पुरानी 7.62 mm SLR भारी और कम प्रभावी हो चुकी थी।

1985: DRDO (Defence Research and Development Organisation) और ARDE (Armament Research and Development Establishment) को INSAS प्रोजेक्ट सौंपा गया।

1990: INSAS का पहला प्रोटोटाइप तैयार हुआ।

1997: भारतीय सेना में आधिकारिक रूप से शामिल की गई।

1999: कारगिल युद्ध में पहली बार बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुई।

2010–2020: कुछ तकनीकी समस्याओं (जैसे जाम होना, गर्म होना) की वजह से धीरे-धीरे AK-203, SIG 716 आदि से रिप्लेस की जा रही है।

3. INSAS Rifle का निर्माण (Manufacturing / Production)

मुख्य उत्पादन केंद्र:

  • Rifle Factory Ishapore (West Bengal)
  • Ordnance Factory Tiruchirappalli (TamilNadu)
  • Small Arms Factory Kanpur

INSAS को पूरी तरह भारत में बनाया गया।

कुल मिलाकर लगभग 7 लाख से ज्यादा INSAS राइफलें विभिन्न वेरिएंट में बनाई गईं। यह भारत की पहली राइफल थी जिसमें Modular Design का इस्तेमाल किया गया, यानी अलग-अलग पार्ट्स को आसानी से बदल सकते थे।

─── ⋆⋅☆⋅⋆ ───
Specifications 

Part's Name

Click here for detail 👇

⏬ बॉडी (Body)
⏬ मॅगझीन(Magazine)
⏬ पिस्टन एक्सटेंशन(Piston Extension)
⏬ रोटेटिंग बोल्ट(Rotating Bolt/brich block)
⏬ रिक्वायल स्प्रिंग(Recoil Spring)

INSAS Rifle खोलना-जोडना

INSAS Rifle Striping/Assemble Video




Part's Dressing 



5.56 INSAS RIFLE Part's Name


हथियार की सफाई
राईफल के बट ट्रिप के अन्दर से पुलथ्रू और ऑयल बोतल को निकालो। जरूरी है कि पुलथ्रू को इस्तेमाल करने से पहले पुलथ्रू की ताकत को चेक कर लिया जाये और अपनी हथेली की उंगलियों से गुजर लिया जाये ताकि पता चल सके कि पुलथ्रू में कोई गांठ वगैरह तो नही है। राईफल को साफ करने के लिए निम्नलिखित टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन्सास रायफल का बॅरल साफ करने के लिये सुखी चींदी का नाप 4*1.5 इंच तथा तेल वाली चींदी का नाप 4*1 इंच होता है.
1
ऑयल बाटल
2
पुलथ्रू
3
चिन्दी
4
चैम्बर क्लिनिंग ब्रश
5
बैरल क्लिनिंग रॉड
6
केस रिमूविंग टूल
7
ड्रिफ्ट
8
बैरल क्लिनिंग ब्रश
9
टूल एडजस्टिंग फोर एंड बैक साइट

No comments:

Post a Comment